BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: सेना के लिए हथियार बनाने वाली आयुध निर्माणी खमरिया में विस्फोट, 1 कर्मचारी बुरी तरह झुलसा

Admin

Wed, Dec 20, 2023

जबलपुर

जबलपुर से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है, जहां आयुध निर्माणी खमरिया में आज एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, फैक्ट्री के एफ-1 में काम करते समय कर्मचारी के हाथ में ब्लास्ट हो गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद घायल कर्मचारी एस गोपीनाथ को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। बता दें कि फैक्ट्री में लगातार कर्मचारियों के साथ हो रही इन घटनाओं को लेकर धीरे-धीरे आक्रोश पनपने लगा है।

उच्च स्तरीय जांच की मांग

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 10 बजे आयुध निर्माणी खमरिया फैक्ट्री के फीलिंग-1 सेक्शन में कर्मचारी एस गोपीनाथ PDM-557 बम में एम्बुनेश्न भर रहें थे, उसी दौरान ब्लास्ट हुआ। जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। कर्मचारियों की मांग है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच हो। वहीं, घटना को कर्मचारी नेताओं का कहना है कि हादसा कैसे हुआ अभी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस महीने करना है अधिक उत्पादन

बता दें कि अभी साल का आखिरी महीना चल रहा है। ऐसे में फैक्ट्री के पास काम भी बहुत ज्यादा है और उत्पादन भी काफी करना है। इसलिए कर्मचारी बहुत काम कर रहे हैं। उन्हें बहुत बड़ा टारगेट पूरा करना है।फिलहाल, फैक्ट्री में आज हुई घटना की जांच की जा रही है। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें