BREAKING NEWS

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

Advertisment

: चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत और घायल सुरक्षाबलों, अधिकारी और कर्मचारियों को मिल रही अनुग्रह राशि

Admin

Thu, Nov 9, 2023

कोंडागांव.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में ड्यूटी कर रहे अधिकारी कर्मचारी और सुरक्षाबलों को क्षति पहुंचने पर निर्वाचन आयोग की ओर से अनुग्रह राशि दी जा रही है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किया है। चुनाव के समय ड्यूटी कर रहे अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाबलों आदि के चुनाव के दौरान मृत्यु या घायल होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है।

पहले चरण के चुनाव के दौरान कांकेर जिला में केन्द्रीय सुरक्षा बल के एक कर्मी की नक्सल हिंसा में मृत्यु हो गई। इससे उनको 30 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की जा रही है। दंतेवाड़ा जिला में केन्द्रीय सुरक्षाबल के एक कर्मी की चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने के कारण 15 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की जा रही है।

कोंडागांव जिले में केशकाल में तीन चुनाव कर्मियों की दुर्घटना में मृत्यु होने के कारण नियमानुसार 15 लाख रुपए प्रति कर्मी के मान से कुल 45 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की जा रही है। इसके साथ ही चुनाव ड्यूटी के दौरान नक्सली हिंसा में घायल सभी कर्मियों को भी नियमानुसार अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें