BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: पोटेनार के जंगल में हुई मुठभेड़, भाग खड़े हुए नक्सली

Admin

Sat, Jul 22, 2023
बीजापुर नक्सल प्रभावित जांगला थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पोटेनर और केशामुंडी इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मुखबिर से मिलने पर जवानों को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। जवान जब पोटेनार के जंगल पहुंचे तो यहां भैरमगढ़ इलाके के नक्सली पहले ही सी घात लगाकर बैठे हुए थे। शनिवार की सुबह लगभग 07 बजे जवानों को आता देख नक्सलियों ने फायर खोल दिया। मुठभेड़ में लगभग 15 से 20 मिनट तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। बीजापुर एसपी अंजनेय वाष्णेय इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ के बाद सर्चिंग जारी है, सभी जवान सुरक्षित हैं। जब लौटेंगे उसके बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। उल्लेखनिय है कि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के विरूद्ध आॅपरेशन मानसून चलाया है। इस कार्यवही से नक्सलियों को बारिश में सुरक्षित ठिकाना नहीं मिल रहा वहीं उफनते नदी-नालों को पार कर जवान नक्सलियों के सुरक्षित ठिकानों तक पहुंच रहें हैं। जिससे नक्सलियों को भागने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें