BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: छत्तीसगढ़ में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Admin

Sun, Dec 17, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक बार फिर नक्सलियों और जवानों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है वहीं दूसरे जवान को गोली लगी है जिसे गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर राजधानी रायपुर इलाज के लिए भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने सीआरपीएफ की 165वी बटालियन के साथ मुठभेड़ हुई है।

इस मुठभेड़ में बटालियन के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए हैं। वहीं आरक्षक रामू को गोली लगने से उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दे कि यह घटना रविवार सुबह 7  बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे उसे दौरान नक्सलियों ने उन्हें आता देख फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक जवान शहीद हो गया है। इस पूरी घटना की जानकारी के अनुसार साप्ताहिक बाजार के लिए यह पार्टी रवाना हुई थी उसे वक्त नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वही खबर यह भी है कि कैंप से उप निरीक्षक और आरक्षक बाहर निकले थे उसे दौरान यह हमला हुआ है। दोनों ही जवानों को गोली मारी गई है वहीं हमले में दूसरा जवान बुरी तरह से घायल हुआ है जिसे एयर लिफ्ट कर राजधानी रायपुर इलाज के लिए भेजा गया है।

7 दिनों में छठवीं घटना
बता दे कि सोमवार से लेकर आज रविवार तक यह लगातार छठवीं घटना है। इससे पहले नक्सली आईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए थे। वहीं आज नक्सलियों के द्वारा गोलीबारी में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के साथ ही नक्सली अपनी एक्टिविटी भी बढ़ा दिए हैं और सरकार पर खौफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें