BREAKING NEWS

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

Advertisment

: कांकेर : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

Admin

Mon, Nov 6, 2023

कांकेर.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी मिल रही है। अंतागढ़ के मुरनार गांव के जंगल में सुबह तकरीबन सात  से आठ बजे के बीच यह मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार जवानों ने मुठभेड़ के बाद नक्सल कैम्प को भी ध्वस्त कर दिया है।
कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज सुबह सात और आठ के बीच अन्तागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस, बीएसएफ और नक्सलियों की टीम के बीच में मुठभेड़ हुई है।एसपी ने बताया कि हमारी पूरी टीम सुरक्षित है पुलिस के द्वारा नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया गया है, काफी सारी नक्सली सामग्री बरामद की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें