BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, 11 को जॉब फेयर

Admin

Sat, Dec 9, 2023

रायपुर

स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 11 दिसम्बर को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर आयोजित होगा। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस जॉब फेयर में 12वी, स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.सी.ए./एम.बी.ए., एम.सी.ए., बी.एस.सी./एम.एस.सी. बी.टेक., आई.टी.आई/ डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल). उत्तीर्ण युवाओं की लगभग 150 पदों पर भर्ती होगी। रोजगार प्राप्त युवाओं को 8 हजार से 25 हजार रुपए तक मासिक वेतन मिल सकेगा।

इस जॉब फेयर मे निजी क्षेत्र के नियोजक रिलायंस निप्पॉन लाईफ इंश्योरेंस कम्पनी, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड, ब्लूचिप जॉब प्रा0लिमि0 रायपुर द्वारा 150 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। लाईफ प्लानिंग आॅफिसर के पद पर केवल विवाहित महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती है। जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा/आधार कार्ड एवं शेक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें