BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को दिलाये जा रहे रोजगार के अवसर

Admin

Tue, Sep 12, 2023
अमरपाटन में हुए रोजगार मेले में 434 युवाओं को मिले ऑफर लेटर भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रामखेलावन पटेल ने कहा है कि प्रदेश में निरंतर लगाये जा रहे रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाये जा रहे हैं। राज्य मंत्री पटेल सतना जिले के अमरपाटन में रोजगार मेले को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर 434 चयनित युवाओं को विभिन्न कंपनियों के ऑफर लेटर सौंपे। राज्य मंत्री पटेल ने अमरपाटन विकासखंड के 100 महिला स्व-सहायता समूह को एक करोड़ 80 लाख रूपये के सीसीएल और रामनगर के 50 महिला स्व-सहायता समूह को 49 लाख रूपये के सीसीएल वितरित किये। राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में एक करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर हो गये हैं। उन्होंने बताया कि सतना जिले में एक लाख 75 हजार बहनें स्व-सहायता समूह से जुड़ गई हैं। इनमें 35 हजार महिलाएँ तो केवल अमरपाटन क्षेत्र की हैं। राज्य मंत्री ने बताया कि अमरपाटन क्षेत्र की 7 हजार से अधिक महिलाएँ स्व-सहायता समूहों से जुड़ कर लखपति हो गई हैं। उन्होंने इस मौके पर राज्य सरकार की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये संचालित लाड़ली बहना योजना समेत अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें