BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: कर्मचारियों ने चुनाव के काम में बरती लापरवाही, गिरी गाज

Admin

Sat, Oct 21, 2023

कबीरधाम.

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे के निर्देश पर निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने और प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 14 कर्मचारियों को नोटिस भेजा गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण गत दिवस आयोजित किया गया था।

प्रशिक्षण के दौरान मतदान दल के पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक दो और मतदान अधिकारी क्रमांक तीन सहित कुल 14 कर्मचारी प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर नोडल अधिकारी प्रशिक्षण विधानसभा निर्वाचन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  संदीप कुमार अग्रवाल ने नोटिस जारी करते हुए दो दिवस के भीतर उपस्थित होकर जवाब देने कहा है। मिली जानकारी अनुसार, कुल 14 कर्मचारियों में से तीन पीठासीन अधिकारी, चार मतदान अधिकारी क्रमांक दो और सात मतदान अधिकारी क्रमांक तीन शामिल हैं। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण एवं वर्गीकरण नियम 1965 के तहत कारण बताओ सूचना जारी करते हुए कर्मचारियों से कहा गया कि निर्वाचन काम के महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं होना शासकीय कार्यों के प्रति घोर उदासीनता लापरवाही को दर्शाता है। समय सीमा में जवाब नहीं देने और जवाब समाधान कारक नहीं होने की स्थिति में एक पक्षीय कार्रवाई करने की बात कहते हुए कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें