BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: पहली बार फरवरी में 5100 मेगावॉट पहुंची बिजली की मांग

Admin

Sat, Feb 11, 2023
कोरबा | प्रदेश में बिजली की डिमांड गुरुवार को 5100 मेगवॉट के करीब जा पहुंची | पहली बार छत्तीसगढ़ में फरवरी के पहले ही पखवाड़े में बिजली की डिमांड में इतनी बढ़ोत्तरी हुई है | कुछ दिनों में बिजली की डिमांड 4800 से 4900 मेगावॉट के करीब थी | इससे अटकलें लगाई जा रही थी कि फरवरी के आखिरी तक डिमांड 5 हजार तक पहुंचेगी | करीब सवा छह बजे डिमांड ने 5094 मेगावॉट के करीब जा पहुंची | 40 मिनट तक डिमांड पांच हजार मेगावॉट से 5200 के करीब बनी हुई थी | प्रदेश में गर्मी में दस्तक दे दी है | गर्मी की दस्तक के साथ ही बिजली की डिमांड 5100 मेगावॉट तक पहुंची है | 2900 मेगावॉट बिजली सेन्ट्रल सेक्टर से लेनी पड़ रही प्रदेश में बिजली उत्पादन की कुल क्षमता 2840 मेगावॉट हैं | इसकी तुलना में एचटीपीपी, डीएसपीएम  और मड़वा की एक इकाई से कुल 21 सौ मेगावॉट के आसपास बिजली बन रही है | जबकि 2900 मेगावॉट के करीब बिजली सेन्ट्रल सेक्टर से खरीदनी पड़ रही है | मड़वा की 500 मेगावॉट क्षमता की एक इकाई के बंद रहने से समस्या और बढ़ रही है | फरवरी में कभी भी 4600 से पार नहीं हुई थी डिमांड अब तक प्रदेश में कभी भी फरवरी महीने में बिजली की डिमांड 4600 मेगावॉट से अधिक नहीं गई थी | फरवरी 2021 में अधिकतम डिमांड 4513 मेगावॉट, फरवरी 2022 में अधिकतम डिमांड 4664 मेगावॉट थी | पिछले साल सिर्फ सवा सौ मेगावॉट बिजली की डिमांड बढ़ी थी | इस बार यह 5100 के करीब जा पहुंची है | सीधे-सीधे पांच सौ मेगावॉट का इजाफा देखने को मिला है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें