BREAKING NEWS

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

Advertisment

: निर्वाचन आयोग को चुनाव की तिथियां को लेकर विचार करना चाहिए: सिंहदेव

Admin

Tue, Oct 17, 2023

अंबिकापुर

भारत निर्वाचन आयोग से छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आग्रह करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सात नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान है और कई तीज-त्यौहार भी है। सबसे बड़ी बात यह की सूर्य उपासना का प्रवचन किसी एक तिथि को नहीं बल्कि चार दिन पहले से आरंभ हो जाता है और इसमें पूरा परिवार लगा होता है, ऐसे में मतदान प्रतिशत पर प्रभाव पड़ सकता है। निर्वाचन आयोग को चुनाव की तिथियां को लेकर विचार करना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा कि यह केवल हमारी बात नहीं है, सात नवंबर और 17 नवंबर का दिन किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं बल्कि सबके लिए एक समान होने वाला है। लोकतंत्र के इस पर्व में हर किसी की भागीदारी हो इसलिए चुनाव की तिथियों पर विचार तो करना जरूरी हो गया है। त्योहारों के कारण प्रत्याशियों को भी लोगों से मेल-मिलाप का काफी कम समय मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सात नवंबर को पहले चरण में 20 सीटों पर चुनाव होगा, इसके लिए चुनाव आयोग ने बहुत कम समय दिया है। यदि इस चुनावी समय को देखें तो काफी कम समय है। यह न सिर्फ राजनीतिक दल के प्रत्याशियों के लिए बल्कि मतदाताओं के लिए भी परेशानी का समय हो सकता है। उन्होंने निर्वाचन आयोग को चुनाव की तिथियां को लेकर विचार करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें