BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: युवा, महिला और किसानों पर केंद्रित रहेगा चुनावी बजट

Admin

Sun, Feb 12, 2023
रायपुर | प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट की तैयारियां अंतिम दौर पर पहुंच गई है | मार्च के प्रथम सप्ताह में बजट आने की संभावना है | चुनावी वर्ष होने की वजह से इस बार सभी वर्गों को कई सौगातें मिलने की उम्मीद है | हालांकि वित्त विभाग युवा, महिला और किसानों को केंद्रित कर बजट में पेश करने की तैयारी में है | इसके किए वित्त विभाग ने सभी विभागों से इन विषयों पर अलग जानकारी मंगाई है | बताया जाता है कि इस बार के बजट में युवाओं के लिए अधिकांश विभागों से नौकरी की सौगात मिल सकती है | इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर करीब पांच से छह महीने पहले ही तैयारी शुरू हो गई थी | इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे थे | हालांकि बजट से पहले ही कई विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है | माना जा रहा है कि इस बजट में किसानों के लिए सरकार नई योजना ला सकती है | जिलों में कोल्ड स्टोरेज खोलने पर सरकार अपनी मुहर लगा सकती है | हालांकि किसानों को धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की उम्मीद है | वर्तमान में सरकार प्रति एकड़ में 15 क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी कर रही है | इसी तरह बजट में महिलाओं की प्राथमिकता वाली कई योजना शुरू होने के संकेत मिले है | इस बार चाइल्ड बजट पर भी फोकस इस बार सरकार अपना चाइल्ड बजट पर भी अपना फोकस रखेगी | वित्त विभाग ने विभागों से इससे जुड़ी जानकारी भी मांगी है | बजट में इन योजनओं का खास जिक्र हो सकता है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें