BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: दुर्ग में जिंदा जलकर बुजुर्ग महिला की मौत:घरवालों ने मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर रखा था खाट के नीचे...

Admin

Sun, Jan 21, 2024

दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में खाट पर सो रही बुजुर्ग महिला आग लगने से जिंदा जल गई। मच्छर से बचाने के लिए घरवालों ने मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर बुजुर्ग के खाट के नीचे रख दी थी। रात में अगरबत्ती से पहले उसके कंबल फिर खाट में आग लग गई और वो उसकी चपेट में आ गई। इससे जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई।

जामुल थाना पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग दुखिया बाई (90) शुक्रवार रात अपने कमरे में सोई हुई थी। उसका बेटा-बहू अलग कमरे में सोए हुए थे। मच्छर से बचाने के लिए बहू ने वृद्धा के कमरे में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर खाट के नीचे रख दी। रात में ठंड ज्यादा होने के कारण वृद्धा ने कंबल ओढ़ा, तो वो नीचे लटक गया और मच्छर अगरबत्ती को टच कर गया, इससे कंबल में आग लग गई। बाद में आग ने खाट को भी अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि ज्यादा उम्र होने के कारण महिला खुद से भागने में असमर्थ थी। उसका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं था, ऐसे में आग लगने के बाद वो खाट से उतरकर भाग नहीं सकी। अधिक धुआं होने से उसका दम घुटने लगा और वो चिल्ला भी नहीं पाई।

इससे परिवार के सदस्यों ने बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज भी नहीं सुनी। सुबह जब परिवार के लोग उठे, तो उन्हें घर से कुछ जलने की दुर्गंध आई। वे लोग बगल के कमरे में गए और देखा तो बुजुर्ग दुखिया बाई की लाश अधजली हालत में पड़ी हुई थी।

पुलिस जांच में जुटी

घरवालों ने घटना की जानकारी जामुल थाना पुलिस को दी। जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें