BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: 9 से 10 फरवरी तक आठ ट्रेनें रद्द

Admin

Wed, Feb 8, 2023
रायपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर-र्कुरा डबल लाइन विद्युतकृत खंड के बीच कट-कनेक्शन विधि द्वारा रोड अंडरब्रिज निर्माण के कारण आगामी 9 से 10 फरवरी के बीच विभिन्न ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा | इस दौरान 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी | वहीँ, 10 ट्रेनें रीशेड्यूल, 7 ट्रेनें गंतव्य से पहले शुरू व समाप्त की जाएंगी | इसी तरह पांच ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी | रेलवे के मुताबिक रायपुर-उरकुरा डबल लाइन विद्युतीकृत खंड के बीच कट-कनेक्शन विधि द्वारा रोड अंडरब्रिज निर्माण कार्य किया जाएगा | पुल संख्या 380 पर सुबह 7.50 बजे यातायात ब्लॉक रहेगा | रायपुर-उरकुरा के बीच डबल लाइन खंड में अप व डाउन लाइन पर पुल के बदले आरयूबी निर्माण कर लिए सेगमेंटल स्लैब/ब्लॉक लॉन्च करने के लिए 9 फरवरी को रात नौ बजे से 10 फरवरी को सुबह 4.50 बजे रायपुर डिविजन से ब्लॉक अनुमति मिली है | इसके कारण 8 ट्रेने रद्द रहेंगी, 10 ट्रेनें रीशेड्यूल, 7 ट्रेनें गंतव्य से पहले शुरू व समाप्त की जाएंगी |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें