BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: कोरबा : घर के अंदर निकला आठ फीट लंबा अजगर, डर से सिहर उठे लोग

Admin

Tue, Nov 21, 2023

कोरबा.

जिले के सीतामढ़ी में एक बोरा व्यापारी के घर में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। लोगों की नजर बोरे के ऊपर बैठ आठ फीट के अजगर पर पड़ी तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। घरवालों ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को दी गई। मौके पर पहुंचकर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया। अजगर गुस्से से लगातार जितेंद्र सारथी को काटने का प्रयास करता रहा।

जितेंद्र सारथी उसे पकड़ने का प्रयास करते रहे। आखिरकार सारथी ने अजगर को बोरे में डालने में कामयाब हुए। इसके बाद घरवालों ने राहत भरी सांस ली और रेस्क्यू टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। फिर अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया। स्नेक कैचर ने बताया कि अजगर काफी गुस्से में था और इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था। समय रहते अगर मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू नहीं करते तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी। जितेंद्र सारथी ने बताया इस ठंड के मौसम में सांप अक्सर धूप सेकते नजर आते हैं। ठंडा खून होने के कारण वो ऐसा करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें