BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: अतिशीघ्र ई-नगर पालिका पोर्टल को शुरू करने प्रयास जारी

Admin

Sun, Dec 24, 2023

भोपाल
प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीरज मंडलोई ने बताया है कि 21 दिसंबर 2023 को ई- नगर पालिका सॉफ्टवेयर पर साइबर अटैक की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना प्राप्त होते ही विभाग के सभी सर्वरों तथा अन्य नेटवर्क को हार्डवेयर के रखरखाव के लिए नियुक्त आईटी टीम द्वारा ऐतिहात के तहत बंद कर दिया गया था। इसके बाद विभाग द्वारा CERT-IN इंडियन इमरजेंसी रिस्पांस टीम तथा साइबर पुलिस को घटना की सूचना दी गई।  CERT-IN के विशेषज्ञों तथा साइबर पुलिस के द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

प्राथमिक तौर पर  विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संधारित डाटा के लीक होने के कोई साक्ष्य अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। विभाग के पास बैकअप डेटा के रूप में उपलब्ध डाटा सुरक्षित है। CERT-IN द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एमपीएसईडीसी तथा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सिस्टम को फिर से चालू करने की कार्रवाई की जा रही है। पोर्टल अतिशीघ्र शुरू करने के प्रयास युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। श्री मंडलोई ने बताया है कि सर्वर समय पर ही बंद हो गया था। सर्वर के डाटा का बैकअप हर 3 दिन में सुरक्षित किया जाता है। अतः ऑफलाइन डाटा पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने    ऑनलाइन सुविधा बहाल होने तक ऑफलाइन सुविधा शुरू रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें