BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: महादेव बैटिंग ऐप रणबीर को ईडी का समन, कल रायपुर में होगी पूछताछ

Admin

Thu, Oct 5, 2023

रायपुर.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। उनसे कल रायपुर स्थित कार्यालय में महादेव बैटिंग ऐप के सिलसिले में पूछताछ होगी। रणबीर के अलावा 14-15 हस्तियां रडार पर हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में अभिनेता रणबीर कपूर को समन जारी कर शुक्रवार को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया, ईडी ने रणबीर को एजेंसी के रायपुर स्थित कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने अभिनेता पर ऐप के प्रवर्तकों से वर्चुअल क्षेत्र में उनके उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए धन लेने का आरोप लगाया है। सूत्रों ने बताया कि ईडी 14 से 15 अन्य हस्तियों की इस मामले में भूमिका की जांच कर रही है और उन्हें भी जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

बेनामी बैंक खातों से धनशोधन का आरोप

ईडी के मुताबिक कंपनी के प्रवर्तक सौरभ चंद्रशेखर और रवि उप्पल दुबई से इसे संचालित कर रहे थे। वे छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। ईडी ने आरोप लगाया कि वे नए उपयोगकर्ताओं का पंजीकरण करने के लिए ऑनलाइन बुक बेटिंग एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते थे। वे आईडी बनाकर बहुस्तरीय बेनामी बैंक खातों से धनशोधन करते थे। अधिकारियों ने बताया कि वे अपने जानकारों को फ्रेंचाइजी के जरिये खोली गई शाखाओं को कारोबार का अधिकार 70-30 के लाभ अनुपात पर देते थे। सट्टे से हुई कमाई की राशि दूसरे देशों में भेजने के लिए बड़े पैमाने पर हवाला का इस्तेमाल करते थे। भारत में सट्टा वेबसाइट के प्रचार के लिए बड़े पैमाने पर नकदी का इस्तेमाल किया गया। सूत्रों ने बताया कि ईडी 14 से 15 अन्य हस्तियों की मामले में भूमिका की जांच कर रही है और उन्हें भी जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

हवाला का होता था इस्तेमाल

अधिकारियों ने बताया कि सट्टे से हुई कमाई की राशि दूसरे देशों में मौजूद खातों में भेजने के लिए बड़े पैमाने पर हवाला का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने बताया कि भारत में सट्टा वेबसाइट के प्रचार करने के लिए बड़े पैमाने पर नकदी का इस्तेमाल किया गया ताकि नए उपयोगकर्ताओं और फ्रेंचाइजी के लिए आकर्षित किया जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें