BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: छत्तीसगढ़ में ईडी ने महादेव एपीपी प्रमोटर्स के 3.12 करोड़ रुपये नकद जब्त किए

Admin

Fri, Nov 3, 2023

रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को महादेव ऑनलाइन बुक्स (एमओबी) घोटाला मामले में 3.12 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की। ईडी के अनुसार, इसकी जांच से पता चला है कि महादेव ऐप के प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाया जा रहा था। सूत्रों ने बताया कि इनपुट के बाद ईडी ने महादेव ऐप के एक कूरियर को सफलतापूर्वक रोक लिया, जिसे एक राजनीतिक दल के चुनाव खर्च के लिए बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात से भेजा गया था।

सूत्रों ने बताया कि ईडी की जांच में कुछ बड़े राजनीतिक नेताओं और सरकारी अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। ईडी एमओबी सट्टेबाजी ऐप की जांच कर रहा है, जो अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों को नए उपयोगकर्ताओं को नामांकित करने, उपयोगकर्ता आईडी बनाने और बेनामी बैंक खातों के एक स्तरित वेब के माध्यम से धन की हेराफेरी करने में सक्षम बनाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म की व्यवस्था करने वाला एक प्रमुख सिंडिकेट है।

15 सितंबर को ईडी ने कहा था कि उसने मामले के सिलसिले में कोलकाता, भोपाल और मुंबई में तलाशी के बाद 417 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। एक बयान में वित्तीय जांच एजेंसी ने कहा था कि उसने हाल ही में कोलकाता, भोपाल, मुंबई आदि में महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ व्यापक तलाशी ली और 417 करोड़ रुपये जब्त करने के अलावा बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए।

करोड़ों रुपये बरामद हुए
ईडी ने रायपुर के एक होटल में कूरियर को रोका और उसके वाहन से 3.12 करोड़ रुपये नकद जब्त किए है. इसके अलावा भिलाई में उसके ठिकाने पर 1.8 करोड़ रुपये की नकदी मिली है. महादेव एप्प के कुछ बेनामी बैंक खातों की भी पहचान की गई, जिनमें करीब 10 करोड़ रुपये पड़े हैं.  इस ताजा डिलीवरी में कुछ सरकारी कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है.

छत्तीसगढ़ में राजनीति हुई तेज
चुनावी माहौल के बीच महादेव बैटिंग एप एक बड़ा मुद्दा बन चुका है. बीजेपी आरोप लगाती है कि प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार की जानकरी में इस पूरे कांड को अंजाम दिया गया है. वहीं सीएम बघेल कहते हैं कि इस ऐप को वो बंद नहीं कर सकते क्योंकि राज्य सरकार बंद नहीं कर सकती है. केवल केंद्र सरकार ही इसे बंद कर सकती है.

संदिग्ध खातों की भी पहचान

ईडी ने महादेव एप के कुछ बेनामी खातों की भी पहचान की है, बताया जा रहा है कि इसमें 10 करोड़ रुपये पड़े हैं. ईडी को शक है कि छत्तीसगढ़ में जो पैसा पकड़ा गया उसमें कुछ सरकारी कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है. माना जा रहा है कि इन्हीं सरकारी कर्मचारियों की मदद से ही ये पैसा राजनीतिक दल तक पहुंचाया जाना था. इनमें से ईडी की ओर से कुछ लोगों की पहचान भी की गई है. माना जा रहा है कि इन पर जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है.

अभी चल रही है सर्च

छत्तीसगढ़ में महादेव बैटिंंग एप के प्रमोटर द्वारा भेजा गया कैश पकड़े जाने के बाद ईडी की जांच खत्म नहीं हुई है. ईडी लगातार सर्च अभियान चला रही है. माना जा रहा है कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी इस तरह का कैश बरामद हो सकता है. इसके अलावा ईडी की टीम उन लोगों तक भी पहुंचने की कोशिश में है जहां पर ये कैश पहुंचाया जाना था.

छत्तीसगढ़ में अब तक 30 करोड़ कैश जब्त

छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है, इसके लिए आचार संहिता लग चुकी है, ऐसे में लगातार प्रशासन कार्रवाई कर रहा है. अब तक प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर तकरीबन 30 करोड़ रुपये ज्यादा कैश जब्त किया जा चुका है, इसके अलावा अन्य सामान भी बरामद किया गया है. यहां मतणगना 3 दिसंबर को होनी है.

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें