BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: 'महादेव' एप : सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर ED का शिकंजा, पेंट हाउस को किया सील

Admin

Sun, Oct 8, 2023

 दुर्ग
 महादेव एप के सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर ईडी शिकंजा कसते हुए उनसे जुड़े लोगों और उसकी प्रापर्टी की खोजबीन शुरु कर दी है. इस कड़ी में रवि उप्पल के भिलाई स्थित पेंट हाउस को सील करने की कार्रवाई की गई है.

ईडी की टीम ने 25 सितंबर को रवि उप्पल के स्मृति नगर स्थित निवास पेंट हाउस को सील कर दिया है, धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 की उप धारा 2 और 3 के तहत नोटिस चस्पा कर सील करने की कार्रवाई की गई है. ईडी ने मकान में दो नोटिस चिपकाया है, एक नोटिस रवि उप्पल के भाई राहुल उप्पल और दूसरा प्रेरणा उप्पल के नाम से लगाया गया है. वहीं रवि उत्पल के भाई राहुल उत्पल के घर पर ताला लगा था.

इससे पहले ईडी के अधिकारियों ने जुनवानी स्थित राधिका रॉयल्स के सातवें मंजिल में स्थित पेंट हाऊस में छानबीन की कार्यवाई की थी. लगभग 7 घंटे तक रवि उत्पल के भाई और भाभी पूछताछ की थी. बताया जाता है कि रवि उत्पल के सहयोग से ही सौरभ चन्द्राकर ने महादेव एप बनाने के साथ दुबई में बैठकर इसे ऑपरेट करने की योजना बनाई थी.
 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें