: धरती के भगवान डॉक्टर
Admin
Sun, Feb 12, 2023
रमेश बत्रा
तिल्दा नेवरा | एक विछित महिला की बच्ची को आवारा कुत्तों ने जगह - जगह काट कर नोच डाला | ख़ुशी हॉस्पिटल में किया गया बच्ची का उपचार | धरती पर डॉक्टर ही भगवान होते हैं, इस कथन को एक बार पुन: डॉक्टर भोजराज मोहनानी ने चरितार्थ कर दिखाया | सरकारी हॉस्पिटल में रैबीज का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्ची को ख़ुशी हॉस्पिटल लाया गया | तब डॉ. भोजराज मोहनानी ने रायपुर से स्पेशल आर्डर देकर रैबीज का इंजेक्शन मंगाया और बच्ची का उपचार किया गया | अक्सर डॉक्टरो के नाम से तरह तरह की विवादित बाते की जाती है | ऐसे कलयुग के समय में डॉ. भोजराज मोहनानी का मानवीय चेहरा देखने को मिला | इस पर जब हमने डॉ. भोजराज मोहनानी से बात करनी चाही तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया, उन्होंने बस इतना कहा कि कुछ मानवता भरे काम मै अपने दिल की ख़ुशी के लिए करता हु | इस बारे में मुझे कुछ नाम नहीं चाहिए |
विज्ञापन
विज्ञापन