BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: दुर्ग : प्रेम जाल में फंसाकर युवक से ऐंठती थी रूपये, फंसाने की देती थी धमकी

Admin

Sun, Jan 7, 2024

दुर्ग.

दुर्ग में उतई थाना पुलिस ने एक युवक को आत्महत्या के लिए विवश करने वाली मां-बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उतई थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि जोरातराई निवासी राजू साहू (24 वर्ष) ने 15 अक्टूबर 2022 को अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी, पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला था जिसमे दीप्ति और उसकी मां के कारण आत्महत्या करने विवश होने की बात लिखी हुई थी।

इसके बाद सॉरी मम्मी लिखा था। जांच में पत्र की लिखावट मृतक की हैंडराइटिंग निकली। पुलिस ने जांच रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजन और गांव के अन्य लोगों के पूछताछ किया गया पूछताछ में सामने आया कि मृतक राजू का गांव में रहने वाली लड़की दीप्ति देवांगन से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी दीप्ति की मां कमलेश्वरी देवांगन को भी थी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर राजू को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लगातार रुपये की मांग कर रहे थे जिसके कारण राजू परेशान था।

आरोपी प्रेम जाल में फंसाकर रुपये की करते थे मांग
जानकारी के मुताबिक आरोपी दीप्ति देवांगन अपने प्रेमजाल में फंसाकर झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देकर युवकों से रुपये की मांग करती थी इस घटना को अंजाम देने में उसकी मां कमलेश्वरी देवांगन भी साथ देती थी। दीप्ति देवांगन ने वर्ष 2017 में गांव के ही एक अन्य युवक को प्रेम जाल में फंसाकर अपहरण और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाया था ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें