BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: Durg News: खिड़की काटकर बैंक में चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Admin

Sat, Jan 27, 2024

दुर्ग/रायपुर.

दुर्ग के अंडा थाना क्षेत्र स्थित जिला सहकारी मर्यादित बैंक अटल चौक में डकैती की नियत से बैंक की खिड़की को काटकर अंदर घुसे बदमाश बैंक में रखे कुछ सामान पर हाथ साफ कर लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो लोग अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

अंडा थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि जिला सहकारी बैंक में चोरी की सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर टीम के साथ पहुंचे। जिसके बाद पतासाजी करने पर डकैती करने आए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से घटना में इस्तेमाल दो बाइक और बैंक से चोरी किए कंप्यूटर-मॉनिटर तथा 4700 रूपये बरामद किए गए हैं। पकड़े गए सभी आरोपी रायपुर जिले के रहने वाले हैं। बैंक में बड़ी रकम पर हाथ साफ करने की योजन बनाकर वे सभी आए थे। आरोपियों ने 24 जनवरी के दिन में आकर बैंक की रेंकी करने के बाद और 24 और 25 जनवरी की रात में बैंक की खिड़की को काटकर अंदर घुसे और लॉकर को काटकर रकम ले जाने को तैयारी कर हो रहे थे तभी पुलिस की गस्त गाड़ी वहां पहुंच गई। पुलिस ने साहिल राय, अभिषेक राय, शेख अमित कुरैशी को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी धर्मेन्द्र एवं सलमान घटना के बाद से फरार है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें