BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: अंगदान के लिए प्रेरित किया दुर्ग कमिश्नर कावरे ने, सराहा प्रदर्शनी को

Admin

Mon, Aug 7, 2023
भिलाई भिलाई स्टील प्लांट के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग की ओर से नेहरू आर्ट गैलरी सिविक सेंटर भिलाई में अंगदान पर आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का रविवार को दुर्ग संभाग के आयुक्त महादेव कावरे साहब ने अवलोकन किया।इस दौरान कमिश्नर कावरे ने समाज से अंगदान की अपील की और प्रदर्शनी का अवलोकन कर इस पहल की सराहना की। शुरूआत में कमिश्नर कावरे का स्वागत जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के सीएमओ इंचार्ज डॉ एम. रविंद्रनाथन ने पुष्पगुच्छ देकर किया। वहीं श्रीमती मधु कावरे का स्वागत छत्तीसगढ़ी लोक गायिका रजनी रजक ने पुष्पगुच्छ देकर किया। कावरे दंपति ने यहां अंगदान पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बच्चों के द्वारा बनाई पेंटिंग को सराहा। कमिश्नर कावरे ने अंग दान जागरूकता की मुहिम में बच्चों और बड़ों को और अधिक शामिल करने पर बल दिया। श्रीमती कावरे ने अंगदान पर जानकारी हासिल की और इस मुहिम को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत पर बल दिया। सीएमओ इंचार्ज डॉ रवींद्रनाथ ने अंगदान मुहिम से जुड़ा स्मृति चिन्ह कमिश्नर कावरे को भेंट किया। कमिश्नर कावरे ने भिलाई स्टील प्लांट और जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की इस जन उपयोगी पहल की सराहना की। इस अवसर पर सभी अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित और सभी ने अंग दान करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें