BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: नशे में धुत बाइक सवारों ने पैदल चल रहे मजदूर को मारी टक्कर

Admin

Sat, Feb 11, 2023
सारागांव | रायपुर-बलौदाबाजार मुख्यमार्ग पर स्थित सारागांव में इन दिनों हर दिनों हर रोज सड़क हादसे हो रहे है | फिर भी जिम्मेदार इसे ब्लैक स्पॉट मानने तैयार नहीं है | हादसों को नियंत्रित करने कोई प्रयास नहीं किया जा रहा | गुरुवार दोपहर दो बजे जोरा तालाब के पास धमीचा फार्म हाउस के नजदीक नशे में धुत बाइक सवार ने पैदल चल रहे मजदूर को टक्कर मार दिया | हादसे में मजदूर घायल हो गया | आरोपी नशे में घुमते हुए खुलेआम घूमता रहा | पुलिस ने उस पर कोई कार्यवाई नहीं की | पुलिस भी वापस लौट आई | गौरतलब है किए में रोड किनारे धमीचा फार्म हाउस में सिविल काम करने वाले बरौंडा निवासी मजदूर पुनानंद धीवर उर्फ़ दाऊ पिता रामप्रसाद धीवर (40) गुरुवार दोपहर को लंच के बाद गुटखा खाने सारागांव बस स्टैंड की तरफ आया था | यहां से वापस कार्यस्थल जा रहे थे | तभी पीछे से नशे में धुत बाइक सवार नरेश धीवर और टीकमचंद निर्मलकर तुलसी (बाराडेरा) ने पुनानंद धीवर को जोरदार टक्कर मार दिया | घटना के बाद घायल मजदूर वहीँ पर बेहोश होकर गिर गया | वहीँ काम कर रही उनकी पत्नी भी घटना के बाद आ गई और रोती बिलखती मदद के लिए गुहार लगाती रही | घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई | जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई | घटना के बाद दोनों बाइक सवार वही पर नशे में झूमने लगे और फिर वहीँ पर लेट गए | थोड़ी देर बाद दोनों नशे में बड़बड़ाते रहे | बाद में ग्रामीणों से उनकी बहसबाजी भी हुई | घटना में बाइक के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया | इधर, घटना की सूचना लोगों ने तत्काल डायल 112 को दी | लेकिन लेट होते देख निजी वाहन से घायल को सेमरिया स्थित हॉस्पिटल पहुंचाया गया | जहां उसका इलाज चल रहा है | बाद में 108 और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची | लेकिन खाली हतज लौट आई | बाइक सवार के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की | खरोरा पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को फार्म हाउस में रखवाकर रिपोर्ट लिखवानी है तो थाना आ जाना कहकर चलते बने | इधर, घटना के समय वहां से गुजर रहे धरसींवा विधायक ने गाड़ी रुकवाकर घायल का हालचाल जाना और हास्पिटल ले जाने में मदद की |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें