BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: डॉ.डी.एस.लोकन गुरुवार को सेवानिवृत हुए, ग्रामीणों ने बैंड बाजे के साथ भावभीनी विदाई दी

Admin

Fri, Dec 1, 2023

धार
बदनावर तहसील के अंतर्गत ग्राम काछीबड़ौदा के प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों को विगत 35 वर्षों से सेवा दे रहे डॉ.डी.एस.लोकन 30 नवंबर 2023 गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने पर स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉ.डी.एस.लोकन का ग्रामीणों ने भावभीनी विदाई स्वागत समारोह का आयोजन रखा गया। प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र से डॉ.लोकन का बैंड बाज़ों के साथ स्टाफ दोस्त,मित्र एवं ग्रामीणजन नाचते हुए ग्राम काछीबड़ौदा के 20 वार्डों में भव्य जुलूस निकाला गया।

जुलूस में डॉ. लोकन का ग्राम के ग्रामीणों ने प्रत्येक घरों से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जुलूस का ग्राम भ्रमण के पश्चात ग्राम के बस स्टैंड व किले के सामने टेंट लगाकर मंच बनाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बदनावर से सी.एम.ओ.डॉ.मुजाल्दे,डॉ.राहुल बारोड़,डॉ.सी.एस.पाटीदार,मालव राजपुरोहित,लोकेश वर्मा आदि ने अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस.लोकन का शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल एवं अभिनदंन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। डॉ.चंद्रशेखर पाटीदार व स्टाफ ने प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र पर डॉ.लोकन का स्वागत किया। संचालन मनोज जैन ने किया। स्वागत भाषण सतीश मुंदड़ा ने दिया। आभार शरीफ गोनावद ने माना। अभिनन्दन पत्र का वाचन सौरभ बल्दवा ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें