BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: डीपीएस राजनांदगांव की बालिका बास्केटबॉल टीम ने सीबीएससी क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता जीती

Admin

Mon, Oct 16, 2023

राजनांदगांव
कटक में आयोजित सी बी एस ई क्लस्टर ।। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका बास्केटबॉल टीम ने फायनल में युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका बास्केटबॉल टीम को 23-17 अंको से परास्त किया।

इसके पूर्व दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका टीम ने हॉई टेक पब्लिक स्कूल रसूलगढ ओडिशा की टीम को को 41-00 अंकों से परास्त किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव ने अपने दुसरे मैच में ब्रह्मवेद ग्लोबल स्कूल रायपुर को 23-02 अंको से परास्त किया। क्वार्टर फाइनल में दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की टीम भवन्स स्कूल रायपुर को 32-09 अंको से परास्त किया।सेमीफाइनल में दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका बास्केटबॉल टीम ने महादेवी बिरला स्कूल कोलकाता को 20-02 अंको से परास्त किया ।

दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका टीम की और से श्वेता सिंह, सोफी सिका, राजवीर मालाधरे, सानिया प्रधान, श्रेया घोष, अनंया मंडल, नेहा मंडावी, अदिति यादव, काम्या झा, करिष्मा मीणा, रमोली नेताम, प्रसिद्धी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम के कोच कालवा राधा राव, गीता यादव एवं बबिता तिग्गा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें