BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: नर्मदापुरम में मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Admin

Fri, Dec 1, 2023

नर्मदापुरम
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और 3 दिसंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आना बाकी है नर्मदापुरम में 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं मतगणना को लेकर आज जिला कलेक्टर नीरज सिंह एवं एसपी गुरकरण सिंह के नेतृत्व में मॉक ड्रिल आयोजित किया गया और 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना की रूपरेखा तैयार की गई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी के चलते संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी कर्मचारी पुलिस बल एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे जिन्हें जिला कलेक्टर ने अपनी - अपनी जिम्मेदारियां को लेकर सख्त निर्देश दिए।
 
बता दें कि 3 तारीख को होने वाली मतगणना को लेकर कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि इस बार मतगणना के प्रारूप में बदलाव किया गया है क्योंकि संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में पहली बार मतगणना केंद्र बनाया गया है और मतगणना को लेकर किसी प्रकार का संशय न रहे इस बार मतगणना टेबलों के काउंटर में भी इजाफा किया है। नर्मदापुरम विधानसभा में यथावत 14 टेबल रहेंगे एवं बाकी की तीन विधानसभाओं सोहागपुर, पिपरिया और सिवनी मालवा की मतगणना को लेकर 14 से बढ़ाकर 16 काउंटर टेबल निर्धारित किए गए हैं ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें