BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: सरस्वती साइकिल योजना से विद्यालय की दूरी कम हुई

Admin

Mon, Jul 29, 2024
कांकेर | शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर में सरस्वती साइकिल योजना के तहत अतिथियों के कर कमलों द्वारा वितरण किया गया।मुख्य अतिथि तारा ठाकुर ने कहा कि यह योजना छात्राओं को सुगमता पूर्वक विद्यालय पहुंचने में परेशानी न हो,ध्यान में रखकर बनाया गया है।इससे घर से विद्यालय की दूरी कम हुई है।क्योंकि बेटियों को घर में भी हाथ बटाना पड़ता है।आज एक राष्ट्रपति के पद पर महामहिम श्री मती द्रोपदी मुर्मू भी आप जैसी सामान्य परिवार से ही पद पर आसीन हैं। हीरा मरकाम पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि बेटियां परिवार का नाम रोशन करने में सबसे आगे हैं।वे दोनों कुल को शिक्षित भी करेंगी।श्री भाऊ राम भास्कर सरपंच ने कहा कि बेटियां इस साइकिल का रख रखाव सही तरीके से करें यह आपका सच्चा साथी है,साथी वही है जो हमें अपनी मंजिल तक सुरक्षित पहुंचाने हमारी मदद करे। टिकेश्वर सिन्हा उपसरपंच ने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और प्रौद्योगिकी का है जिसमे हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी हैं।परिवार में रौशनी बेटियों से ही होती है।श्री जी एस नेताम पूर्व शाला समिति अध्यक्ष ने कहा कि साधन हमारे शिक्षा में मददगार साबित हो रही है।हम साधनों को बेहतरी के रूप मे उपयोगी साबित कर सकते हैं। कार्यक्रम में सगे सिंह वट्टी ब्लॉक अध्यक्ष गोंडवाना समिति, मन्नू राम भास्कर, अजय नेताम, आर पी नेताम प्र बी एल साहू संकुल प्राचार्य अभनपुर,संस्था के समस्त स्टाफ,छात्राएं उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें