BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: भिलाई में डायरिया का प्रकोप: 70 से ज्यादा मरीज आए सामने

Admin

Thu, Dec 21, 2023

भिलाई.

भिलाई के खुर्सीपार गौतम नगर में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में डायरिया के 70 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। डायरिया प्रभावित क्षेत्र में एक संदिग्ध महिला की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रभावित क्षेत्र शिविर में मरीजों का उपचार कर रहा है। साथ ही साथ घर-घर जाकर सर्वे कर एहतियातन उपाय और दवा का वितरण किया जा रहा है।

गौतम नगर के वार्ड 42 में इन दिनों डायरिया से प्रभावित है। पिछले तीन से चार दिनों में डायरिया के 70 से अधिक मरीज उल्टी दस्त के मरीज सामने आए हैं। बीते दिन डायरिया प्रभावित क्षेत्र में एक करमैता गौतम नाम की महिला की संदिग्ध मौत हो गई।  महिला के परिजन एक दिन पूर्व महिला के लिए शिविर से दवाई लेकर गए थे। उसके बाद महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से रायपुर मेकाहारा रेफर कर दिया गया था। लेकिन परिजन मेकाहारा न लेकर भिलाई के श्री शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें