BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: ग्राम धिरौल, ढोढीपानी, सेमरवार, डोंगराटोला, बहपुर, पिपरहा, बीजापुरी नं 1 तथा कछाराटोला में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सम्पन्न

Admin

Thu, Jan 18, 2024

अनूपपुर
विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत धिरौल, ढोढीपानी, सेमरवार तथा डोंगराटोला एवं जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बहपुर, पिपरहा, बीजापुरी नं 1 तथा कछाराटोला पहुंची। जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा उनके जीवन में आए बदलाव से संबंधित अनुभव भी साझा किए गए।

मंचासीन अतिथियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थितजनों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें