BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: डिप्टी सीएम की भतीजी ने किया प्रेम विवाह: बताया जान का खतरा

Admin

Mon, Dec 18, 2023

कबीरधाम/कवर्धा.

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और कवर्धा विधायक विजय शर्मा की भतीजी ने प्रेम विवाह किया है। अब लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की अपने चाचा यानी डिप्टी सीएम विजय शर्मा के खिलाफ बोल रही है। शादी के बाद अंजली शर्मा ने अपने पति अमन कुमार कोसले के साथ वीडियो बनाया है। इसमें वह कह रही है कि  ''मेरा नाम अंजली शर्मा है, मेरे पिता का नाम अजय शर्मा और मां का नाम वंदना शर्मा है।

मेरे पति अमन कुमार कोसले हैं। मैंने शादी अपनी मर्जी से की है। मैं कवर्धा की रहने वाली हूं। मेरे घर वाले शादी से इनकार कर रहे थे, क्योंकि हम दोनों अलग-अलग जाति से हैं। मुझे अमन से प्रेम है, इसलिए मैंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। मैं अपने घर से निकली और अमन के घर पहुंच गई। परिवारजनों ने मिलकर शादी करवाई है। मुझे मेरे घर वालों से कई धमकियां मिल चुकी थी कि हम तुम्हें मार देंगे या तुम्हारे पति के घर वालों को मार देंगे। अगर मेरे और मेरे पति के घर वालों को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार मेरे चाचा और छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे, क्योंकि वहीं हमारी शादी के सबसे ज्यादा खिलाफ थे। मैं अमन के साथ खुश हूं और आगे भी खुश रहूंगी। मेरी दिमागी हालत बिल्कुल ठीक है। इसके अलावा युवती ने अन्य आरोप भी लगाए हैं।

'अगर शिकायत आती है, तो जांच कराएंगे'
वहीं इस वायरल वीडियो के संबंध में कबीरधाम जिले के एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है, तो जांच कराएंगे। फिलहाल, वायरल वीडियो के सत्यता की जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें