BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: CG में डिप्टी CM, विजय शर्मा और अरुण साव को जिम्मेदारी, रमन सिंह बने स्पीकर

Admin

Mon, Dec 11, 2023

रायपुर

छत्तीसगढ़ के सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाएंगे। डिप्टी सीएम के रूप में विजय शर्मा और अरुण साव उप-मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को स्पीकर बनाया गया है। अरुण साव वर्तमान में छत्तीसढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद के लिए विष्णुदेव साय के नाम का ऐलान पहले ही हो चुका है। अब उनके साथ दो डिप्टी सीएम के नाम भी सामने आ गए हैं।

विजय शर्मा छत्तीसढ़ की कवर्धा सीट से विधायक हैं। अरुण साव छत्तीसगढ़ की लोरमी सीट से चुनकर आए हैं। इन दोनों लोगों को छ्त्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बनाया गया है। राजनांदगांव से चुनकर आए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह को छ्त्तीसगढ़ विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है।

कौन हैं अरुण साव
अरुण साव वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। नए बने सीएम विष्णुदेव साय को हटाकर छत्तीसगढ़ भाजपा की जिम्मेदारी इन्हें दी गई थी। साव साहु समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। पार्टी द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सांसद 53 वर्षीय अरुण साव को मंगलवार को नया राज्य भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साव ने पार्टी के आदिवासी नेता विष्णुदेव साई की जगह ली थी। साहू समुदाय से आने वाले साव को भाजपा राज्य डिप्टी सीएम के रूप में शामिल करना छत्तीसगढ़ कांग्रेस की धरती पुत्र की छवि के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आरएसएस से उनकी निकटता भी उनके डिप्टी सीएम बनने में एक निर्णायक वजह बनी है।

रमन सिंह राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। भूपेश बघेल से पहले 2018 तक रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। 2018 में हुए चुनावों भाजपा को हराकर कांग्रेस सत्ता में आई और भूपेश बघेल को सीएम बनाया था। इस साल हुए चुनावों भाजपा ने दमदार वापसी करते हुए कांग्रेस को 35 सीटों पर समेट दिया और सरकार बना ली। इस दौरान भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए विष्णुदेव साय को सीएम जबकि विजय शर्मा और अरुण साव को डिप्टी सीएम के लिए चुना है। रमन सिंह को छत्तीसगढ़ के स्पीकर का पद दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें