BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: डिप्टी सीएम साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की विभागीय बजट की समीक्षा

Admin

Mon, Jan 22, 2024

रायपुर.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उपमुख्यमंत्री अरूण साव की उपस्थिति में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व नगरीय प्रशासन विभाग के बजट सत्र को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा एवं समीक्षा बैठक की। चौधरी और साव ने बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बैठक में नगरीय निकायों के अधोसंरचना, स्मार्ट सिटी रायपुर- बिलासपुर, राजकीय राजमार्गों के निर्माण व रखरखाव एवं अमृत मिशन जैसी विभिन्न योजनाओं के बजट और अनुदान को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान जल की गुणवत्ता की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, जल जीवन मिशन डैश बोर्ड एवं राज्य पोर्टल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त हुए। चौधरी और साव ने विभागों के बजट की  समीक्षा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें