BREAKING NEWS

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

Advertisment

: उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने महतारी एक्सप्रेस सेवाओं के लिए नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Admin

Sun, Oct 1, 2023

रायपुर

उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने महतारी एक्सप्रेस सेवाओं के लिए नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के पहले 50 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेशभर में शुक्रवार को महतारी एक्सप्रेस सेवा के लिए विभिन्न जिलों में 200 नई एंबुलेंस भेजी गई हैं। इस सेवा के तहत वर्तमान में चल रहे पुराने एंबुलेंस के बदले सभी जिलों में नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है। महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा के जरिए गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए घर से अस्पताल और प्रसव के बाद अस्पताल से घर तक आने-जाने के लिए नि:शुल्क सेवा प्रदान की जाती है। साथ ही एक वर्ष तक की उम्र वाले शिशुओं के लिए भी यह सेवा उपलब्ध है। टोल-फ्री नम्बर 102 पर फोन लगाकर ये सेवाएं ली जा सकती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें