BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: दंगल द बीरनपुर फाइल्स मार्च 2024 में सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Admin

Sun, Dec 24, 2023
रायपुर छत्तीसगढ़ी फिल्म कका जिंदा हे को यूट्यूब पर अब तक 2 मिलियन लोगों ने देख लिया है और इसकी सफलता के बाद फिल्म के निमार्ता हेमलाल चतुवेर्दी 2024 में दंगल द बीरनपुर फाइल्स लेकर आने वाले है है। जिसकी शूटिंग 15 जनवरी 2024 को शुरू होगी और मार्च 2024 में छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म के टाइटल साँग को प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित उदित नारायण ने आवाज दिया है। फिल्म के पोस्टर का शनिवार को विमोचन किया गया। इस अवसर पर फिल्म के निमार्ता हेमलाल चतुवेर्दी, अभिनेता पवन गांधी, मार्गदर्शक मनोज खरे, सलीम खान, पुरन कीरी के अलावा अन्य कलाकार उपस्थित थे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए दंगल द बीरनपुर फाइल्स के निमार्ता हेमलाल चतुवेर्दी, अभिनेता पवन गांधी, मार्गदर्शक मनोज खरे ने बताया कि फिल्म इस की कहानी से बेमेतरा जिले के बीरनपुर में घटित घटना से कोई संबंध नहीं है। हमारी कोशिश है इस फिल्म के माध्यम से हम लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि न्याय के लिए एक गांव का आदमी कैसे संघर्ष करता है। बीरनपुर जैसी घटनाएं तो होते ही रहती है और इसका लाभ लेने के राजनीतिक पार्टियां उसे हाईलाइट भी करती है। यह फिल्म किसी जाति विशेष पर नहीं बनी है, पर यह समझ सकते है यह फिल्म बीरनपुर घटना की डमी है जिसमें हम बताना चाह रहे है कि आप अन्याय के प्रति आवाज उठाईए लेकिन हम उसे यह नहीं दिखा रहे है सिर्फ एक आदमी पर आवाज उठाईए। फिल्म की शूटिंग अधिकांश साजा और बेमेतरा जिले में होगी जिसकी शुरूआत 15 जनवरी 2024 से होगी, कुछ शूटिंग रायपुर में होगी और मार्च 2024 में छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में तीन गाने है जिसकी अलग-अलग जगहों पर शूटिंग होगी। फिल्म में अभी अभिनेत्री का चयन नहीं हुआ जिसकी तलाश की जा रही है। शनिवार को फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया गया जिसमें आपको यह झलक रहा होगा कि यह फिल्म हिन्दुत्व पर बनी होगी लेकिन ऐसा नहीं है और फिल्म के पोस्टर के पीछे जो है उसे सस्पेंस रखा गया है। फिल्म में संगीत खुद निमार्ता हेमलाल चतुवेर्दी ने दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें