BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: सिरफिरे पिता ने पूरे परिवार को ही खत्म करने की कोशिश की, पुलिस ने किया आरोपी पिता को गिरफ्तार

Admin

Mon, Feb 13, 2023
भिलाईनगर | खुसीर्पार भिलाई में एक ट्रक ड्राइवर ने शनिवार को अपनी पत्नी, तीन बेटियों पर तलवार से प्राणघातक हमला कर दिया | इससे उसकी मौत हो गई | पत्नी व दो बेटियों को हास्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है | असल में आरोपी अपनी बड़ी बेटी के प्रेमविवाह से चिड़ा हुआ था | उसे घर में पनाह देने पर आरोपी ने पत्नी समेत तीनों बेटियों की जान लेने की कोशिश की | धारा 302, 307, 25, 27 आर्म्र्स एक्ट के तहत आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया | आरोपी अमरदेव राय ने आज तड़के अपनी पत्नी देवंती राय (38 वर्ष), बड़ी बेटी वंदना राय (22 वर्ष), छोटी बेटी प्रीति (17 वर्ष) पर अचानक तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया | इसके बाद उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने उसे भागते हुए दबोच लिया | पेट्रोलिंग पार्टी आरोपी के साथ उसके घर गई | घर से उनकी पत्नी व तीनों बेटियों को शासकीय अस्पताल सुपेला लाया गया जहां उसकी मंझली बेटी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया | फिरहाल तीनों को श्री शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है | घटना के समय आरोपी का बेटा आकाश राय व उसकी बेटी का एक वर्ष का बच्चा भी था लेकिन उन दोनों पर उसने हमला नहीं किया | पड़ोसी से कर लिया था विवाह पता चला है कि आरोपी की बड़ी बेटी वंदना राय ने घर के पीछे रहने वाले अभिषेक सिंह से प्रेम विवाह कर लिया था | इसके बाद उसने अपनी बेटी को अपने घर आने से मना कर दिया था | लेकिन पिछले दिनों उसके घर से बाहर रहने के दौरान आरोपी की पत्नी ने अपना पेट का ऑपरेशन होने के कारण देखभाल के लिए बड़ी बेटी को बुला लिया | यह बात आरोपी को नागवार गुजरी | माना जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर उसने तलवार से सभी पर जानलेवा हमला कर दिया | पुलिस मामले की जाँच  कर रही है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें