BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: छत्तीसगढ़: कांकेर में नक्सलियों की कायराना करतूत, ग्रामीण की हत्या; मौके पर बांधे बैनर

Admin

Tue, Nov 21, 2023

कांकेर.

जिले में नक्सलियों की फिर एक बार कायराना करतूत सामने आई है। जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम गोमे में बैनर बांध कर नक्सलियो ने ग्रामीण युवक को जनअदालत में सजा देने की बात कही है। ग्राम गोमे में जहां नक्सलियो ने जनअदालत लगाकर हत्या करने की बात कही है।

मृतक युवक का नाम अमर सिंह उइका बताया जा रहा है। नक्सलियो ने घटनास्थल पर बैनर भी फेंका है। हत्या की जिम्मेदारी रावघाट एरिया कमेटी ने ली है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने पूरे मामले को लेकर कहा है कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है। गौरतलब हो कि बीते दिन ही कांकेर जिले में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को जवानों ने नाकाम कर दिया था। जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5 आईईडी को बरामद कर मौके पर डिफ्यूज कर दिया गया था। नक्सली बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें