: पारिवारिक विवाद के कारण रस्सी से गला घोंटकर चचेरे भाई की हत्या
Admin
Tue, Feb 14, 2023
धमतरी | पारिवारिक विवाद के चलते चचेरे भाई की हत्या कर दी गई | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली गई है | मालूम हो कि 11 फरवरी को बोराई थाना क्षेत्र के ग्राम लिखमा के मौली तालाब के पास एक व्यक्ति का शव मिला था जिसके शरीर में चोट के निशान थे और उसकी पहचान ग्रामीण शांतु समरथ के रूप में हुई थी | सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस को हत्या का संदेह हुआ जिसका खुलासा पीएम रिपोर्ट आने पर हुआ, तब पुलिस ने अज्ञात पर हमला का अपराध दर्ज किया और मामले की जांच में जुटी हुई थी | इस दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की | मृतक के चचेरे भाई सदाराम समरथ से भी पूछताछ की गई तो वह गोल मोल जवाब दे रहा था लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने हत्या की बात कुबूल की | आरोपी ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उसने रस्सी से गला घोटकर हत्या की है |
विज्ञापन
विज्ञापन