BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: मुख्यमंत्री से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात

Admin

Tue, Jul 25, 2023
रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने राज्य महिला आयोग के विगत वर्षों की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में पुन: नियुक्त श्रीमती किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज वे राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर अपने द्वितीय कार्यकाल का पदभार ग्रहण करेंगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती नायक को पहले कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई देते हुए नवीन कार्यकाल में पदेन दायित्वों के कुशल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनिता रावटे, श्रीमती अर्चना उपाध्याय, श्रीमती नीता विश्वकर्मा, श्रीमती बालो बघेल, राज्य महिला आयोग के सचिव श्री आनंद प्रकाश किस्पोट्टा सहित डॉ. विनोद कुमार नायक, श्री भुसरू राम बघेल तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें