BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: फिर टैंकर पर एक करोड़ खर्च करेगा निगम, तीन कॉलोनियो से आ गई 27 टैंकर की डिमांड

Admin

Mon, Feb 13, 2023
रायपुर | मिशन अमृत योजना के तहत घर-घर नल देकर पानी पिलाने की कवायद में नगर निगम को इस बार भी तगड़ा झटका लगेगा | निगम को यह परेशानी वार्डों से कम और हाउसिंग बोर्ड की तीन कॉलोनियों से अधिक आएगी | इन कॉलोनियों को इसी साल शासन ने निगम को हैंडओवर किया है | यहां पीने के पानी के लिए पर्याप्त पाइपलाइन की व्यवस्था भी नहीं है | इसी स्थिति में मोवा, सड्ढू और हीरापुर की इन तीनों कॉलोनियों में तीन चार नहीं पूरे 27 टैंकर की डिमांड निगम को आ गई | अगले सप्ताह तक स्थिति स्पष्ट टैंकर से पानी सप्लाई मामले में श्री पनाग ने कहा कि अगले सप्ताह समस्त जोन कश्मिनरी से टैंकर से पानी सप्लाई की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी | उन्होंने कहा कि जहां पाइपलाइन का काम पूरा हो चुका है, वहां पहली प्राथमिकता पानी पहुंचाने की ही रहेगी | फरवरी अंत तक टैंकर फ्री भनपुरी जोन-1 कश्मिनरी के भनपुरी स्थित सात मोहल्ले जहां साल भर टैंकर चलते थे | उनमे से पांच मोहल्ले में नल से पानी आना शुरू हो चुका है | वार्ड पार्षद व एमआईसी नागभूषण राव ने कहा कि विजयनगर और केबिनपारा के 1500 मकानों में अभी नल का पानी पहुंच नहीं पाया है | यहां 20 फीसदी टेस्टिंग का काम बचा है | इसे इस महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा | अन्य मोहल्लों में से रामेश्वरनगर, धनलक्ष्मीनगर, गीतानगर, कविलासनगर, बाजार पारा में अभी पानी जाना शुरू हो चुका है | कुकुरबेड़ा में टंकी का इंतजार – यूनिवर्सिटी गेट के पास स्थित कुकुरबेड़ा में पाइपलाइन टेस्टिंग का काम पूरा हो चुका है | मिशन अमृत योजना के कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा ने कहा कि यहां एक घंटे पानी सप्लाई भी हो रहा है | साइंस कॉलेज टंकी में वॉटरप्रूफिंग काम के बाद पूर्ण रूप से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी | इसी प्रकार बैरनबाजार और देवेंद्रनगर 70 प्रतिशत टेस्टिंग हो चुकी है |  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें