BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए दावेदार खुद को प्रबल बताकर जोर लगा रहे हैं

Admin

Thu, Dec 21, 2023

भोपाल

मोहन सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार विधानसभा सत्र की समाप्ति यानी 21 दिसंबर के बाद होने की संभावना है। 25 दिसंबर के पहले इसे करने की तैयारी है। संभावित मंत्रियों के नामों पर मुख्यमंत्री और अन्य प्रदेश पदाधिकारियों की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक दौर की बैठक हो चुकी है। इस बैठक के बाद कई दावेदार अपना नाम नहीं होने की खबरों से सहम गए हैं।

इन चार फॉर्म्युले के तहत होगा गठन
मोहन यादव की कैबिनेट का गठन इन चार फॉर्म्युले के तहत हो सकता है। पहला है, नए पुराने चेहरों को मौका दिया जा सकता है। दूसरा, इस बार हर लोकसभा सीट से एक नेता को मंत्री बनाया जा सकता है। तीसरा, जातिगत समीकरण साधने के लिए सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिले। चौथा, सांसदी छोड़कर आए नेताओं को भी कैबिनेट में जगह मिले।

राज्यपाल के कार्यक्रम में बदलाव
कहा जा रहा है कि अभी 16 से 18 मंत्रियों को लेकर कैबिनेट का गठन हो सकता है। उसके बाद जरुरत पड़ने पर विस्तार किया जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ राज्यपाल के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलाने के बाद भोपाल से अपने गृहप्रदेश चले गए थे। तय कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल को मंगलवार शाम तक भोपाल वापस आना था लेकिन अब वह सोमवार को ही वापस आ रहे हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल के विस्तार की कवायद तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। फिलहाल अभी राजभवन की तरफ से इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

 

 

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें