BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: एथेनॉल प्लांट का निर्माण बंद, भाजपा नेता और ग्रामीणों ने किया विरोध; कांग्रेस सरकार में हुई थी शुरुआत

Admin

Fri, Dec 15, 2023

बेमेतरा.

बेमेतरा जिले के ग्राम पथर्रा में एथेनॉल प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। यह निर्माण कार्य कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू किया गया था। इस प्लांट को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण व भाजपा ने विरोध किया था। अब प्रदेश में कांग्रेस सरकार चली गई है। ऐसे में भाजपा नेताओं व ग्रामीणों प्लांट के निर्माण को लेकर गुरुवार को विरोध दर्ज कराया है। गुरुवार को यहां हो रहे निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया। मौके पर तहसीलदार भी पहुंचे हुए थे।

उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश दी। इस प्लांट निर्माण को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र कृषि प्रधान है। यहां के 95 प्रतिशत लोग सीधे तौर पर कृषि से जुड़े हुए हैं। प्लांट लगने के बाद प्रदूषण होगा, इससे कृषि कार्य प्रभावित होगा। पूर्व में भी इस प्लांट को लेकर विरोध किया गया था, तब कांग्रेस सत्ता थी, इस कारण प्लांट के निर्माण पर रोक नही लगाई गई थी। अब सत्ता परिवर्तन के बाद उम्मीद है कि प्लांट के निर्माण में रोक लगेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें