BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: कांग्रेस युथ अध्यक्ष ने थाने में की शिकायत, उनकी आवाज को कर रहा कोई गलत इस्तेमाल

Admin

Tue, Nov 21, 2023


रायपुर

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पलाश मल्होत्रा ने चुन्नू नामक व्यक्ति के खिलाफ देवेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाया है कि उसने उसके साथ हुए वातार्लाप को रिकार्ड कर गलत ढंग से जोड़-तोड़कर वायरल कर रहा है। उन्होंने पुलिस से चुन्नू के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

मल्होत्रा ने बताया कि चूंकि वे राजनीतिक पार्टी से जुड़े होने के साथ ही एक व्यापारी भी है और उनसे इस दौरान कई लोगों से बातचीत होते रहती है। इस दौरान किसी काम के सिलसिले में उनकी चुन्नू नामक व्यक्ति से 17 नवंबर को बातचीत हुआ था और उन्होंने उनकी आवाज को रिकार्ड कर लिया और किसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐप से उनकी आवाज को तोड़-मरोड़कर वारयल कर रहा है। इसकी जानकारी जैसे ही उन्हें हुई उन्होंने इसकी शिकायत देवेंद्र नगर थाने में की है क्योंकि जो आवाज वायरल हो रहा है उससे उनकी निजी जीवन के साथ ही राजनीति पर भी प्रभाव पड़ रहा है। मल्होत्रा ने थाना प्रभारी से चुन्नू के खिलाफ भारतीय संहिता 499, 500 के तहत अपराध कायम करते गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें