BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: कांग्रेस आज रायपुर रेलवे स्टेशन का करेगी घेराव

Admin

Tue, Sep 12, 2023
रायपुर पिछले लंबे समय से किसी न किसी कारण से भारतीय रेलवे के द्वारा ट्रेनों को रद्द किए जाने से परेशान यात्रियों को राहत दिलाने छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को रायपुर रेलवे स्टेशन का घेराव करने का फैसला लिया है। यह घेराव शहर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर बिलासपुर रेलवे जोन मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान में कांग्रेस के आरोपों को एक सिरे से खारिज करते हुए जानकारी दी गई कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ट्रेनों को लेकर एक आंकड़ा प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें पिछले साढ़े तीन सालों में 67000 से भी अधिक ट्रेनों को रद करने की बात कही गई है। ये 67000 ट्रेनों को रद करने वाले आंकड़ो में से लगभग 95 प्रतिशत इसी कोरोनाकाल के दौरान का है, जब पूरे देश में यात्री ट्रेनों का संपूर्ण परिचालन बंद किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें