BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: पूर्व विधायक विनय जायसवाल और बृहस्पत सिंह पर बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस ने छह साल के लिए किया निष्कासित

Admin

Thu, Dec 14, 2023

रायपुर
विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश संगठन के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने वाले दो नेताओं पर कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने पूर्व विधायक विनय जायसवाल और बृहस्पत सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने अपने निष्कासन आदेश में कहा है कि दोनों नेताओं ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पर तथ्यहीन आरोप लगाए है।

बता दें कि बृहस्पति सिंह ने विधानसभा चुनाव में मिली हार के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सैलजा को जल्द हटाने की मांग की थी। उन्होंने आरोप था कि सैलजा प्रभावशील नेताओं के हाथों बिक गई थीं। हीरोइन की तरह फोटो खिंचवाने में व्यस्त थीं। वहीं विनय जायसवाल ने प्रदेश सहप्रभारी चंदन यादव पर टिकट के एवज में सात लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था। दोनों नेताओं को पार्टी ने नोटिस जारी किया था। संतोषजनक जवाब नहीं आने पर पार्टी ने दोनों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें