BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: नेता प्रतिपक्ष चुनने को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

Admin

Wed, Dec 13, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक 13 दिसंबर को आयोजित की गई है। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में दोपहर 2 बजे बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस के 35 नवनिर्वाचित विधायक समेत छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस अपने विधायक दल की नेता चुन सकते हैं।

प्रतिपक्ष के नाम का एलान हो सकता है। मजबूत नेता प्रतिपक्ष के लिए भूपेश बघेल का नाम चर्चा में है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी में ऐसे चार नाम सामने आ रहे हैं। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के लिए सबसे पहले नाम निवर्तमान भूपेश बघेल का नाम है। वहीं चरणदास महंत, उमेश पटेल और कवासी लखमा का नाम भी लिस्ट में शामिल है। पिछली बार तीन बार मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह ने साल 2018 में चुनाव हारने के बाद नेता प्रतिपक्ष नहीं बने। डॉ. रमन सिंह विधायक के रूप में ही अपनी सेवाएं दी थीं। अब यह देखा जाएगा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहेंगे या फिर पार्टी के किसी दूसरे नेता को यह पद देंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें