BREAKING NEWS

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

Advertisment

: टिकिट वितरण को लेकर कांग्रेस असमंजस में

Admin

Sat, Oct 14, 2023

रायपुर

छत्तीसगढ़ में आज से पहले चरण के 20 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 20 अक्टूबर तक चलेगी। पहले चरण के 20 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है वहीं कांग्रेस ने अभी तक एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर, 2 दिनों से चल रहे कैंडी क्रश विवाद के साथ तंज कसा है। अरुण साव ने सोशल मीडिया एक्स में तंज कसते हुए लिखा है:- आज से पहले चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो रही है..! उधर पोगो और कैंडी क्रशवालों को अब तक खिलाड़ी नहीं मिल पाए चुनावी मैदान के लिए..! तैयार हो जाओ भाई, डरो मत!

भाजपा अध्यक्ष साव ने कांग्रेस के स्लोगन हैं तैयार हम पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर उठे सवाल का भी करारा जवाब देते हुए लिखा है तैयार हो जाओ भाई डरो मत। पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर 07 नवंबर को मतदान होगा। इनमें बस्तर संभाग की 12 और दुर्ग संभाग की आठ सीट शामिल हैं। पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होना है, उनमें भाजपा ने सभी सीटों प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस की पहली सूची 15 अक्टूबर को घोषित हो सकती है। पहले चरण में 20 सीटों पर 39 लाख 23 हजार मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें