BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: कांग्रेस ने किया नेशनल एलायंस कमेटी का गठन; पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भी मिली जिम्मेदारी

Admin

Wed, Dec 20, 2023

रायपुर.

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में पार्टी ने नेशनल एलायंस कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शामिल किया गया है। इसके अलावा कमेटी में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश का नाम शामिल है। कुल पांच नेताओं को कमेटी में जगह दी गई है।

कांग्रेस के लिए ये पांचों सदस्य एलायंस को लेकर समंवय बनाने का काम करेंगे। पांचों नेताओं को कमेटी का संयोजक बनाया गया है। इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एलायंस का गठन किया है। नेशनल एलायंस कमेटी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस के लिए समन्वय बनाने का कार्य करेगी। क्षेत्रीय दल सहित अन्य राजनीतिक दलों को इस गठबंधन में शामिल कराना और उनके बीच समन्वय स्थापित हो सके, इसके लिए ये कमेटी जोर देगी। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। इसमें 9 बीजेपी और 2 कांग्रेस के पास हैं। विधानसभा चुनावों के परिणाम से कांग्रेस सबक लेकर यह चाहती है कि वह समय रहते वह कार्य कर सके और ज्यादा से ज्यादा सीट जीत सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें