BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: कांग्रेस ने तेल कंपनियों के खिलाफ निर्वाचन आयोग में किया शिकायत

Admin

Mon, Oct 23, 2023
रायपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को पत्र लिखकर तीन तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है। शिकायत में उन्होंने तर्क दिया है कि आदर्श आचार संहिता के परिपालन में केन्द्रीय गैस एजेन्सियों के माध्यम से हो रहे मतदाताओं को लुभाने हेतु किये जा रहे कार्यों पर तत्काल रोक लगाई जाए। गैदू ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त जानकारीनुसार केंद्र में भाजपा सरकार के अधीन तीनों सरकारी तेल कंपनियां, गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त में नवीन गैस कनेक्शन प्रदान करने हेतु संपूर्ण चुनावी राज्यों में हितग्राहियों से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवा रही है, जिसके लिये तीनों आॅयल कंपनियों, गैस एजेंसियों को टारगेट दे कर दबावपूर्वक 31/10/2023 से पूर्व पूरा करने बाध्य कर रही है। चूंकि अभी देश के कुल 5 राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू है। अत: आॅयल कंपनियों का इस प्रकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नाम से भाजपा का प्रचार प्रसार करना साफ तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। चुनाव के दरमियान प्रलोभन हेतु शुरू किये गये प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नवीन रजिस्ट्रेशन को तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए, ताकि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता का परिपालन सुनिश्चित हो सकें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें