BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: कांग्रेस ने आयोग से की मांग, 500 वोट पर लगाए गणना के लिए एक टेबल

Admin

Fri, Dec 1, 2023

भोपाल

विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल आने के बाद डाक मत पत्रों की गणना को लेकर कांग्रेस और अलर्ट हो गई है। कांग्रेस ने मांग की है कि डाक मत पत्रों की गणना समय रहते जल्द पूरी करवाना है तो निर्वाचन आयोग को एक हजार की जगह पर 500 डाक मत पर एक टेबल लगाकर काउंटिंंग की जाए। इस संबंध में कांग्रेस ने पहले ही निर्वाचन आयोग के सामने मांग रखी थी, शुक्रवार को फिर से कांग्रेस ने इस संबंध में चुनाव आयोग को एक पत्र भेजा है।

कांग्रेस को इस बार उम्मीद है कि अधिकतम कर्मचारियों के वोट उसके उम्मीदवारों को ही मिलेंगे। ऐसे में वह शुरू से डाक मतपत्र को लेकर सतर्कता बरत रही है। इसी दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस ने आयोग से मांग की थी कि डाक मतपत्रों की काउंटिंग के परिणाम पहले घोषित हो, इसलिए इनकी काउंटिंग तेज और जल्द होना चाहिए।

कांग्रेस में चुनाव आयोग कार्य के प्रभारी जेपी धनोपिया ने कहा है कि निवार्चन आयोग अब एक हजार के औसत डाक मतपत्र पर एक टेबल लगा रहा है। जिसमें इनकी काउंटिंग में कई स्थानों पर 5 से 6 घंटे तक लग जाएंगे। जबकि ईवीएम इतनी ही देर में पूरा परिणाम ही निकाल देगी। ऐसे में डाक मतपत्र की काउंटिंग में कई जगह गड़बड़ हो सकती है और उससे चुनाव परिणाम प्रभावित हो सकता है। इसलिए कांग्रेस शुक्रवार को इस संबंध में निर्वाचन आयोग से मांग करते हुए कहा है कि  500 डाक मतपत्र पर ही एक टेबल लगाई जाए, ताकि जल्द इनकी काउंटिंग होकर इनका परिणाम घोषित हो सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें