BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: कांग्रेस ने महादेव एप प्रकरण में भाजपा के सबूतों को बताया षड्यंत्र

Admin

Mon, Nov 6, 2023

रायपुर.

भाजपा ने रविवार को महादेव बुक सट्टेबाजी एप मामले के आरोपी शुभम सोनी का एक वीडियो जारी किया। इसमें कहा गया कि वह इसका मालिक है और उसके पास छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान करने का 'सबूत' है। यह वीडियो भाजपा के केंद्रीय मीडिया संयोजक सिद्धार्थनाथ सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में जारी किया।

छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से विधायक सिंह ने कहा कि दुबई में बैठे आरोपी शुभम सोनी ने इस वीडियो में महादेव एप की पूरी कहानी बताई है कि इस सट्टेबाजी एप से कौन-कौन जुड़ा है। सोनी का दावा है कि इस सिंडिकेट में सीएम बघेल, उनके बेटे बिट्टू, उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और एक आईपीएस अधिकारी शामिल थे। बघेल को एक मिनट भी पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अवैध सट्टेबाजी एप सिंडिकेट की जांच कर रहा है और उसने छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर छापा मारा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें